फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kolkata and surat dress in market on Janmashtami 2022

Janmashtami 2022: कोलकाता और सूरत की बनी पोशाक पहनेंगे कान्हा, जानें बाजार में इस बार क्या है खास

Thu, 18 Aug 2022 02:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 02:52 PM IST
सार

कोलकाता वाली पोशाकों पर बारीक और हाथ की खूबसूरत कारीगरी दिखती है। इसके अलावा इस पोशाक की चोली अलग है और पोशाक का आधा भाग अलग है। वहीं सूरत की पोशाक मशीन से बनी हुई हैं।

विज्ञापन
kolkata and surat dress in market on Janmashtami 2022
कान्हा जी की पोशाक देखती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रक्षाबंधन व स्वतंत्रता के बाद अब बाजार जन्माष्टमी के लिए सज गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर कान्हा कोलकाता और सूरत से बनी पोशाक पहनेंगे। कोलकाता की पोशाक पर जहां सारा काम हैंडीक्राफ्ट का है, वहीं सूरत की पोशाक मशीन से तैयार किया गया है। अलग-अलग रंग और डिजाइन की पोशाक भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा जरी मुकुट और पगड़ी की इस बार अच्छी मांग हैं। 
विज्ञापन


शहर के बाजारों में पोशाक, बांसुरी, मुकुट, हिंडोला आदि पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। रावतपाड़ा स्थित पोशाक व अन्य पूजा सामग्री के थोक विक्रेता अतुल कटारा ने बताया कि इस बार कोलकाता की हैंडीक्राफ्ट से बनी पोशाक के साथ सूरत की बनी पोशाकों की अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि ये पोशाक आगरा में पहली बार आई हैं, जो लोगों को खूब भा रही हैं। कोलकाता वाली पोशाकों पर बारीक और हाथ की खूबसूरत कारीगरी दिखती है। इसके अलावा इस पोशाक की चोली अलग है और पोशाक का आधा भाग अलग है। वहीं सूरत की पोशाक मशीन से बनी हुई हैं। इसलिए इसमें कई प्रकार के डिजाइन और सफाई ज्यादा होने के कारण यह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा मोर पंख पोशाक, राजस्थानी पोशाक आदि भी बाजार में उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

ये हैं कीमतें

रावतपाड़ा के महेश बंसल ने बताया कि कोलकाता की पोशाक की कीमत 250 से तीन हजार रुपये, सूरत की पोशाक 250 से ढाई हजार रुपये तक, राजस्थानी पोशाक, 200 से एक हजार रुपये तक, मोर पंख 50 से 1500 रुपये तक है। इसके अलावा मुकुट में जरी वाले मुकुट 150 से एक हजार रुपये व पगड़ी वाले मुकुट 100 से 500 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काशी के हिंडोले की मांग

जन्माष्टमी पर कान्हा काशी में बने हाथों से तैयार किए हुए हिंडोले में झूलेंगे। बाजारों में इनकी खासी मांग हैं। इसके अलावा विद्युत लाइट के झूले और लकड़ी, पीतल आदि के झूले भी कान्हा के लिए बाजार में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed