फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kohat with three deaths

बेकाबू ट्राली पलटी, मां-बेटे समेत तीन की मौत

Fri, 05 Jul 2019 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Kohat with three deaths
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते परिजन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। बलदेव मार्ग पर सिहोरा मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर 3:45 बजे बेकाबू होकर ट्राली पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि बालक समेत नौ लोग घायल हो गए। यह सभी वृंदावन के नगला फार्म से जमुनापार के नगला काजी में तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहे थे। चलते हुए ट्रैक्टर में अचानक ब्रेक लगाते हुए मोड़ने से ट्राली सवार हादसे का शिकार हुए। एक ही परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वृंदावन के नगला फार्म निवासी सुरेश के ससुर की शुक्रवार को जमुनापार के नगला काजी में तेरहवीं थी। तेरहवीं में भाग लेने के लिए एक ही परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर निकले। शुक्रवार की दोपहर 3:45 बजे ट्रैक्टर बलदेव मार्ग पर सिहोरा मोड़ के पास पहुंचा तो ट्राली सवारों ने गांव का रास्ता पीछे निकल जाने पर शोर मचाया।
विज्ञापन

इस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाते हुए ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इससे ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे सभी सवार दब गए। चीख-पुकार मचने पर राहगीर मदद को आए। इसी बीच जमुनापार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से नीचे दबे लोगों को निकाला, पर तबतक रेशमा (26) पत्नी सुरेश, सुरेश का पांच साल का बेटा विशाल और भतीजी शीतल (12) पुत्री भूरी सिंह की मौत हो चुकी थी। बालक, महिला, किशोर और पुरुषों समेत एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि अचानक ब्रेक लगाते हुए ट्रैक्टर मोड़ने पर हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मौतों से नगला फार्म और नगला काजी में कोहराम
एक ही परिवार में तीन मौतों से नगला फार्म और नगला काजी में कोहराम मच गया। दोनों जगह लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। सुरेश को क्या पता था कि ससुर की तेरहवीं में जाने पर वह पत्नी और बेटे को खो देंगे, वहीं भतीजी की भी मौत हो जाएगी।

घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि घायलों को इलाज चल रहा है। सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
यह हुए हैं घायल
मुनेश (8) पुत्र रमेश, मोहर सिंह (45) पुत्र पातीराम, रोशनी (14) पुत्री भूरी सिंह, सुनीता (25) पत्नी रमेश, आकाश (18) पुत्र राजदेव, अन्नू (24) पत्नी तेजवीर और पंकज (14) पुत्र रघुवीर निवासीगण नगला फार्म, जगवीर (13) पुत्री शंकरलाल निवासी नगला काजी, प्रीतम (15) पुत्र सियाराम निवासी बिजवारी, बरसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed