फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know who is builder Prakhar Garg whose house was raided by ED

UP: जानें कौन हैं बिल्डर प्रखर गर्ग, जिनके घर ईडी ने मारा छापा...जेल भी गए, कईयों का करोड़ा रुपया हड़पा

Thu, 19 Dec 2024 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर के कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये देने का हलफनामा देने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार ईडी का उनके घर छापा पड़ा है। बता दें प्रखर गर्ग चेक बाउंस के मामले में जेल जा चुके हैं। इतना ही नहीं थाना हरीपर्वत और कमला नगर में दर्ज मुकदमों में विवेचना चल रही है।
 

विज्ञापन
Know who is builder Prakhar Garg whose house was raided by ED
प्रखर गर्ग के घर ईडी का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगर के कमला नगर की द्वारिकापुरम काॅलोनी निवासी प्रखर गर्ग पर थाना हरीपर्वत और कमला नगर में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप हैं। तीन मुकदमों में विवेचना चल रही है। एक मुकदमे में आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है। प्रखर को 2 साल पहले चेक बाउंस के मामले में वारंट जारी होने पर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन


बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये देने का हलफनामा देने पर मथुरा पुलिस ने आगरा पुलिस से बिल्डर का रिकाॅर्ड मांगा था। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट दी थी। मथुरा पुलिस को बताया था कि प्रखर गर्ग वर्ष 2022 में जेल गया था। चेक बाउंस के मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था। तबीयत खराब होने पर प्रखर गर्ग को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अक्तूबर में प्रखर गर्ग के खिलाफ थाना हरीपर्वत और कमला नगर में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन



 

चेक बाउंस के 21 केस
प्रखर गर्ग के खिलाफ वर्ष 2019 से 2023 तक 138 एनआई एक्ट के 21 मामले दर्ज हुए। इनमें से कई मामले अब भी विचाराधीन हैं। इसमें बिल्डर पर रकम लेकर चेक देने के आरोप लगाए गए। चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।


 
विज्ञापन

परिचित ने दी थी तहरीर
थाना हरीपर्वत में एक मुकदमा प्रखर गर्ग के परिचित अरुण सोंधी ने लिखाया था। इसमें प्रखर गर्ग, उनकी पत्नी राखी गर्ग, सतीश गुप्ता, सुमित कुमार जैन और मुकेश जैन को नामजद किया। इसमें नाै करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। इसमें पुलिस विवेचना कर रही है। नामजदगी के साथ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इनको नोटिस देकर बयान लिए जाने की तैयारी है। मुकदमे के अनुसार, कमला नगर में एक होटल के द्वितीय व तृतीय तल को खरीदने का साैदा किया गया था। इससे पहले एक मुकदमा वर्ष 2021 में थाना हरीपर्वत में दर्ज हुआ था। इसमें पुलिस विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। इसमें भी प्रखर गर्ग के साथ उनकी पत्नी राखी और दो अन्य को आरोपी बनाया गया। धोखाधड़ी और रकम हड़पने के आरोप लगाए गए।
 
विज्ञापन

बिल्डर ने ली थी कोर्ट की शरण
आरोपी बिल्डर के खिलाफ थाना कमला नगर में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा 30 दिसंबर 2023 को लिखा गया था। यह कमला नगर निवासी सुभाष शर्मा ने लिखाया। इसमें प्रखर गर्ग, उनकी पत्नी राखी सहित कल्पतरू मोटल्स लिमिटेड औरंगाबाद, मथुरा के दीपक कपूरिया, विश्वनाथ प्रताप, नाैवा होटल की नीतू कुशवाहा, अनुज सिंह को नामजद किया। इसमें संपत्ति बेचने का साैदा कर धनराशि हड़पने के आरोप लगाए गए हैं।

 

30 सितंबर 2024 को दूसरा मुकदमा दर्ज ट्रांस यमुना निवासी योगेश अग्रवाल ने लिखाया। उन्होंने प्रखर गर्ग, अमित शुक्ला और रामबाबू सिंह को नामजद किया। आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में आरोपी उनके घर आए। इसमें एक संपत्ति के नाम पर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। हरीपर्वत और कमला नगर थाना के मुकदमों की विवेचना लंबित है। बिल्डर ने मुकदमों के बाद कोर्ट की शरण ली थी। उनकी गिरफ्तारी पर रोक है। कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। कमला नगर थाने के दोनों मुकदमों में विवेचना चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed