फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know what happened to Yasreen in her in-laws house died within four hours Revealed in PM report

Agra: यासरीन के साथ ससुराल में जानें ऐसा क्या हुआ, चार घंटे में हो गई मौत; पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 07 Apr 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 12:14 PM IST
सार

मायके में रह रही विवाहिता यासरीन को पति ससुराल ले गया था। चार घंटे बाद ही उसकी मौत की खबर मिली। जिसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सवाल ये था कि आखिर उसके साथ ऐसा क्या हुआ....
 

विज्ञापन
Know what happened to Yasreen in her in-laws house died within four hours Revealed in PM report
विवाहिता का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत दम घुटने से हुई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। गले पर फंदे का निशान भी मिला है। रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया कि उसकी दम कैसे घुटी। मृतका के परिजन ने पति सहित ससुराल के 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

नाई की मंडी थाना क्षेत्र के सदर भट्ठी निवासी नईमउद्दीन ने बेटी यासरीन का निकाह 2020 में वजीरपुरा निवासी सादाब के साथ किया था। बृहस्पतिवार की रात ही सादाब यासरीन को मायके से ससुराल लेकर आया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर में परिजन को जानकारी हुई। परिजन ने गला घोटकर मारने का आरोप लगाया था। यासरीन के भाई फैजान का कहना है कि उनका शक सही था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह चोटों के कारण दम घुटना लिखा है। किस जगह चोट लगने से दम घुटा यह रिपोर्ट में साफ नहीं है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बात करेंगे। तब पता चलेगा। थाने में तहरीर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यासरीन के भाई ने तहरीर दी थी। उसके आधार पर दहेज हत्या में पति सादाब, ससुर हाजी अब्दुल सत्तार, देवर विलाल, रय्यान, मोमिन, सास अनारकली, ननद खुशबू, अफसार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना एसीपी हरीपर्वत आदित्य कर रहे हैं। पुलिस टीम लगी है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed