{"_id":"653bf69e37c6d286a10276b9","slug":"know-the-status-of-trains-before-traveling-to-mumbai-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-6586-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुंबई तक यात्रा से पहले जान लें ट्रेनों काे स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुंबई तक यात्रा से पहले जान लें ट्रेनों काे स्थिति
Fri, 27 Oct 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। मुंबई की ओर यात्रा करने से पहले यात्री ट्रेनों की स्थिति के बारे में अवश्य जान लें। नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण सीधे बांद्रा टर्मिनस की यात्रा नहीं हो सकेगी। पश्चिम रेलवे के कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने अभी से सूचना जारी की है।
रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा में सुगमता के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉक कार्य होने हैं। जिसके कारण ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन तथा एक्सटेंशन किया जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रामनगर से 3 नवंबर को चलने वाली 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर बोरीवली में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस तक निरस्त रहेगी। बांद्रा टर्मिनस से 2 नवंबर को चलने वाली 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05:00 बजे चलाई जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से 5 नवंबर को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस के स्थान पर दादर से 05:00 बजे चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी इज्जनगर मंडल ने यात्रियों से ट्रेनों की स्थिति जानने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।