{"_id":"63d9d23f26c35147b90ee32d","slug":"know-how-did-lawrence-bishnoi-become-a-gangster-from-a-student-politician-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई छात्र राजनेता से कैसे बना गैंगस्टर? मूसेवाला की हत्या में भी आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई छात्र राजनेता से कैसे बना गैंगस्टर? मूसेवाला की हत्या में भी आया नाम
Wed, 01 Feb 2023 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:15 AM IST
सार
एलएलबी करने के बाद अपराध का रास्ता तय किया। सलमान खान की हत्या के लिए शूटर से रेकी कराने से लेकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आया नाम।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
विस्तार
छात्र राजनीति से अपराध का रास्ता अख्तियार करने वाला लॉरेंस बिश्नोई उत्तर भारत में बड़ा गैंगस्टर बन गया। योजनाबद्ध अपराध करने से उसके खिलाफ कोई सुबूत भी पुलिस को नहीं मिल पाता है। जेल के अंदर से वह नेटवर्क चलता है। उसके गैंग में युवाओं की बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला था। पिता हरियाणा पुलिस में थे। पुलिस की नौकरी छोड़ वह किसानी करने लगे थे। लॉरेंस ने वर्ष 2010 के बाद चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वह छात्र परिषद में शामिल हुआ। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से मुलाकात के बाद वह विश्वविद्यालय की राजनीति में शामिल हो गया। अपराध करने लगा। पंजाब से एलएलबी की। वर्ष 2010 और 2012 में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
जेल जाने के बाद लॉरेंस ने अपराधियों से गठजोड़ बढ़ा लिया। रिहा होने के बाद हथियारों के सौदागरों से मिला। कई धंधे शुरू किए। चुनाव लड़ा। उसका नाम पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था। पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में शामिल नए लोगों से कोड में बात की जाती है। मैसेज भी कोड में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
काले हिरण के मामले में सलमान खान की सुपारी
लॉरेंस का नाम सलमान खान की सुपारी देने में भी आया था। चर्चा है कि उसने मुंबई शूटर को भेजा था, लेकिन वह लौट आया था। रेकी की थी। सलमान खान से काले हिरण को लेकर बदला लेना चाहता था। क्योंकि बिश्नोई समाज काले हिरण को पवित्र मानता है।