फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know about Naveen Jain who got place in Defense Affairs Committee started political journey from councilor

UP: जानें कौन हैं नवीन जैन? जिन्हें रक्षा मामलों की समिति में मिली जगह, पार्षद से शुरू किया राजनीतिक सफर

Fri, 27 Sep 2024 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद नवीन जैन को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। ये खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवीन जैन का राजनीतिक सफर बड़ा ही रोचक रहा है...
 

विज्ञापन
Know about Naveen Jain who got place in Defense Affairs Committee started political journey from councilor
नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार ने 24 संसदीय समितियों का गठन कर दिया है। आगरा से राज्यसभा सांसद नवीन जैन को रक्षा मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया है। नवीन जैन आगरा के रहने वाले हैं,  जिनका राजनीतिक सफर पार्षद से शुरू हुआ।
विज्ञापन



राज्यसभा सांसद नवीन जैन रक्षा मंत्रालय की संसदीय स्थायी कमेटी के सदस्य बने हैं। राज्यसभा के महासचिव  पीसी मोदी ने विभिन्न विभागों के लिए संसदीय स्थाई समिति 20024-25 का गठन किया है। रक्षा मंत्रालय की संसद समिति में राज्यसभा सांसद नवीन जैन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान राज्यसभा सांसद व पूर्व महापौर नवीन जैन के राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में भाजपा के टिकट से पुराने शहर से पार्षद का चुनाव लड़कर की थी। इसी सदन में वह डिप्टी मेयर चुने गए। इसके बाद वह ब्रज क्षेत्र के सह कोषाध्यक्ष और बाद में प्रदेश में सह कोषाध्यक्ष बनाए गए। दो बार लोकसभा चुनाव में सांसद रामशंकर कठेरिया के चुनाव संयोजक रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह वर्ष 2017 में वह भाजपा से आगरा के महापौर चुने गए। इसी दरम्यान उन्हें ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। आगरा में मेयर रहते हुए उन्होंने नवीन आगरा, क्लीन आगरा का स्लोगन देकर शहर को डलाबघर मुक्त रखने, डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था और शहर के चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए। चौराहों की सूरत को बदल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed