फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Knife attacking young man going on bike

बाइक पर जा रहे युवक को गिरा चाकुओं से किया हमला

Sun, 01 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Knife attacking young man going on bike
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी एक युवक पर शनिवार की रात जानलेवा हमला किया गया। वह बाइक से आगरा रोड की ओर गया तभी रंजिश के चलते नामजद लोगों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अरविंद राजपूत शनिवार की देर शाम करीब 8:45 बजे बाइक से गाड़ी के लिए ड्राइवर लेने आगरा रोड की ओर गया था। वहां घात लगाए बैठे अतुल व आकाश उर्फ छोटू ने बाइक में कट मारकर गिरा दिया। उसके गिरते ही दोनों ने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। उसके पेट में लातें भी मारीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची आगरा गेट चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंद ने बताया कि नामजद लोगों का 11 जुलाई को उस से झगड़ा हुआ था, मामले में एनसीआर दर्ज कराई गई थी। तभी से वह लोग रंजिश मान रहे हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed