{"_id":"664083997014e1dc240c4c49","slug":"kishore-made-a-reel-sitting-on-the-police-station-s-chair-it-went-viral-on-social-media-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर किशोर ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: थानेदार की कुर्सी पर बैठकर किशोर ने बनाई रील, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Sun, 12 May 2024 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 02:23 PM IST
सार
किशोर ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर रील बना दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बताया गया है कि प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद के साथ ये किशोर उनके आवास में रहता है और थाने की साफ-सफाई करता है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठकर किशोर ने रील बनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लोगों ने एक्स पर ट्वीट कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान के आवास पर एक किशोर रहता है। उसने प्रभारी निरीक्षक कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर एक 20 सेकंड का वीडियो बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसे देखकर कई लोगों ने प्रशासन को एक्स पर ट्वीट किया गया है कि एक प्राइवेट व्यक्ति कैसे प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठकर रील बना रहा है।
पूर्व में भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो राकेश चौहान का वायरल हुआ था, जिसमें थानाध्यक्ष उघेती के रूप में तैनात थे। जहां वह सामने वाले व्यक्ति से पैसे की लेनदेन की बात कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार चौहान ने बताया कि किशोर मेरे आवास पर रहता है। साफसफाई का काम करता है। सुबह कार्यालय में सफाई करने गया था। तभी कुर्सी पर बैठकर गलती से फोटो खींच लिया है जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है।