{"_id":"66fee05560c9729bc50db6ae","slug":"kishni-resident-aryan-dubey-will-be-honored-with-a-gold-medal-by-the-governor-today-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-124994-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशनी निवासी आर्यन दुबे का आज राज्यपाल करेंगी स्वर्ण पदक से सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशनी निवासी आर्यन दुबे का आज राज्यपाल करेंगी स्वर्ण पदक से सम्मान
Thu, 03 Oct 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
किशनी। नगर निवासी सराफा व्यापारी अजय दुबे के पुत्र आर्यन दुबे ने क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है। उन्हें 4 अक्तूबर को चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
आर्यन दुबे ने चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर से बीटेक करते हुए कृषि अभियांत्रिकी पाठयक्रम में वर्ष 2023-28 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आर्यन को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के लिए चयनित किया गया है। चार अक्तूबर को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी वेन पटेल आर्यन को कानपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करेंगी। आर्यन की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
बृहस्पतिवार को पिता अजय दुबे दीक्षांत समारोह में बेटे के साथ शामिल होने के लिए कानपुर रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि बेटे की सफलता पर बहुत खुशी महसूस हो रही है। जिले के अन्य युवाओं से भी अपील है कि वे भी बेहतर शिक्षा हासिल कर जिले का नाम रोशन करें। आर्यन की सफलता पर मां नंदनी, दादी उर्मिला देवी औ भाई अमन ने बताया कि आर्यन बचपन से ही होनहार रहा है। उसने हाईस्कूल से लेकर बीटेक तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान पाया है।