{"_id":"6484565861ac9e637c034eb6","slug":"kisan-union-will-organize-camp-at-block-level-mainpuri-news-c-25-1-185529-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर
Sat, 10 Jun 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर लगाएगी शिविर
समस्याओं का समाधान नहीं होने पर करेगी आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की शनिवार को बरनाहल में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसान यूनियन ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन किसानों को एकजुट करके आंदोलन शुरू करेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह शाक्य ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। चुनाव के समय भाजपा द्वारा किसानों से किए गए वादे सरकार बनने पर पूरे नहीं किए जा रहे हैं। किसानों के साथ भाजपा सरकार भी छलावा कर रही है। प्रदेश सचिव तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है।
ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को जागरूक करके आंदोलन शुरू किया जाएगा। राधेश्याम शाक्य, ओमवीर यादव, राजा ठाकुर, रामप्रकाश, मुकेश यादव, प्यारेलाल, बेंचेलाल राजपूत, सुनील राजपूत, रमेश यादव, जिलेदार मौजूद रहे।