{"_id":"618e58751778163fbe3a00b1","slug":"kisan-union-protest-at-collectorate-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: छह सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन ने किया कलक्ट्रेट का घेराव, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
Fri, 12 Nov 2021 05:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:35 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने शुक्रवार को खाद की किल्लत सहित अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गेट के बाहर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में शुक्रवार को छह सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। किसान नेताओं ने खाद की किल्लत सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या किसान जुटे। किसान यूनियन के प्रदर्शन को देखते हुए कलक्ट्रेट पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान टैंक चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारी किसानों को मुख्य द्वार पर रोक दिया गया। इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से कहासुनी भी हुई। किसान नेता डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन देने पर अड़े थे।
विज्ञापन
किसान नेता राजकुमार तोमर ने कहा कि सात दिन में समाधान न होने पर फिर आंदोलन करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने, डीएपी की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं की समस्या के समाधान और बारिश से बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन