फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Union Haldar staged a sit-in for the arrest of the accused

Agra News: किसान यूनियन हलधर ने दिया कलक्ट्रेट पर धरना

Tue, 10 Jan 2023 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Kisan Union Haldar staged a sit-in for the arrest of the accused
कासगंज। पांच दिन पूर्व गढ़ी गांव में दो किसान यूनियन नेताओं के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले को लेकर भाकियू हलधर ने कलक्ट्रेट पर मंगलवार को धरना दिया, और किसान यूनियन स्वराज के आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू हलधर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरूण चौहान ने धरना स्थल पर जमकर आरोपी नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। उन्होंने आशीष पांडे, संदीप पांडे, कुलदीप पांडे, सुरजीत पांडे व अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। हमले में बृजेश और सौरभ घायल हुए। धरने के दौरान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि दूसरे पक्ष के द्वारा जो मुकदमा दर्ज कराया गया है वह भी निरस्त किया जाए। धरने के बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को ज्ञापन सौंपा गया। एसपी ने विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव देशराज सिंह भगत, जिला प्रभारी धर्मेंद्र यादव, जीतू मौर्य, विनय राज, अंशुल यादव, विजेंद्र यादव, बॉबी यादव, दिनेश, राकेश, तनुज यादव, श्रीपाल वैद्य, अतिवीर, रतन दुलारे, जॉनी, पिंकी पाल, रीता यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed