फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan, samman, nidhi, kasganj

हजारों किसानों को नहीं मिला सरकारी सम्मान

Wed, 15 Jan 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
kisan, samman, nidhi, kasganj
कासगंज के किसान रामपाल, जिन्हें नहीं मिली किसान सम्मान निधि - फोटो : KASGANJ
कासगंज। केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के हजारों किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री के दावे और जिले के आंकड़े मिलान नहीं खा रहे। तकनीकि खामी होने के कारण जिले के हजारों किसानों को सम्मान निधि की एक भी किश्त नहीं मिली है। हर बार यह किसान लाभ की उम्मीद में रहते हैं, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना पिछले साल लागू की। फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा की। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को 6 हजार रुपये की धनराशि तीन किश्त के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए जिले में 1 लाख, 75 हजार 506 किसानों ने जिले में पंजीकरण कराया, लेकिन 25 हजार किसान इस योजना के तहत खाली हाथ रह गए।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 25 हजार किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिला। हर बार योजना के तहत सम्माननिधि आई तो यह किसान लाभ लेने के लिए निहारते रहे, लेकिन तकनीकि खामी और सरकारी अनदेखी के चलते किसानों को सम्मान निधि के तहत सम्मान नहीं मिल सका। लाभ न मिलने पर इन किसानों के हाथ मायूसी लगी है। कृषि विभाग दावा कर रहा है कि जल्द ही इन्हें योजना का लाभ मिलने लगेगा। तकनीकि खामियां दूर कर दी गई हैं, लेकिन किसानों को कम ही भरोसा है क्योंकि हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक घोटाले ने छीन लिया सम्मान
लाभ से वंचित किसानों में दो हजार से अधिक ऐसे किसान हैं। जिन्हें बैंक घोटाले ने तो दर्द दिया ही बल्कि इस घोटाले से किसान सम्मान निधि भी अटक गई। घोटाले के बाद किसानों ने खाते बंद कराए। फिर सम्मान निधि के लिए किसानों ने खाता संख्या बदलवाने को ब्लॉक में चक्कर लगाए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सम्मान निधि नहीं मिल रही
- किसान सम्मान निधि योजना के तहत हमें लाभ नहीं मिल रहा है। खाते में किश्त की धनराशि नहीं पहुंच रही है। योजना का लाभ मिलना चाहिए।
- रामपाल सिंह।
योजना अच्छी है पर लाभ मिले
- सरकार की यह योजना अच्छी है, लेकिन इसका लाभ मिलना चाहिए। हमें किश्त की धनराशि अभी तक नहीं मिली है। जल्द ही राशि मिलनी चाहिए।
- राजेंद्र सिंह।
तकनीकि खामी दूर की गई
- 25 हजार किसानों के खातों में गड़बड़ी थी। सभी किसानों के खातों की गड़बडिय़ां दूर कर शासन को भेज दी गई हैं। जल्द ही सभी किसानों को योजना का लाभ मिल जाएगा।
- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed