{"_id":"602eaf608ebc3ee96a2d881d","slug":"kisan-agitation-district-president-under-house-arrest-tehsil-president-arrested-mainpuri-news-agr481245428","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: जिलाध्यक्ष नजरबंद, तहसील अध्यक्ष को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: जिलाध्यक्ष नजरबंद, तहसील अध्यक्ष को हिरासत में लिया
विज्ञापन
18एमएनपी-03-किसान रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किसानों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहे। मैनपुरी रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य स्टेशनों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष को घर में ही नजरबंद कर दिया गया। साथ ही तहसील अध्यक्ष भोगांव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोपहर में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के आवास पर ही पहुंचकर धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। इसी के तहत जिले में किसान यूनियन के पदाधिकारी चार दिनों से किसानों से संपर्क कर रहे थे। भाकियू के प्रदर्शन को लेकर जिलेभर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट रहे। कोतवाली प्रभारी भानूप्रताप सिंह बृहस्पतिवार सुबह पुलिस बल के साथ भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने उनको सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर उनके घर में ही नजरबंद कर दिया।
जानकारी मिलने के बाद किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे और वहीं धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। लोकतांत्रिक तरीके से किए जाने वाले विरोध को पुलिस के बल पर दबाया जा रहा है। पुलिस भाकियू नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। थानाध्यक्ष भोगांव पहुंप सिंह ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष बेंचेलाल राजपूत सहित शिवराज सिंह और राजीव कुमार कठेरिया को उनके घरों से हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें थाने ले आई।
विज्ञापन
स्टेशन तक नहीं पहुंच सके किसान नेता
किसान संगठन के ट्रेन रोको आंदोलन के आह्वान के चलते सुबह से ही जिले के सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इससे किसान नेता रेलवे स्टेशनों तक नहीं पहुंच सके। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिस और जीआरपी के साथ तैनात रहे।
सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत को पुलिस ने सुबह होते ही घर में नजरबंद कर दिया था। ऐसे में सीओ सिटी अभयनरायन राय उनके आवास पर पहुंचे। यहां भाकियू की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कृषि कानून को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, डीजल और पेट्रोल के दाम कम किए जाने और किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दिए जाने की मांग की गई।