फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisaan

किसानों का समय से भुगतान न होने पर केंद्र प्रभारी को दी चेतावनी

Tue, 08 Dec 2020 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
kisaan
कासगंज। जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी परिसर स्थित मक्का खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों को समय से भुगतान न मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रय केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी। इसके साथ ही अन्य निर्देश भी जारी किए। जिलाधिकारी सीपी सिंह पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर के साथ गल्ला मंडी स्थित मक्का खरीद केंद्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान किसानी लाटूर प्रसाद की मक्का की खरीद होते मिली। डीएम ने किसान से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि 50 क्विंटल से कम मक्का लाने वाले किसानों, क्रेडिट कार्डधारी, शादी विवाह वाले परिवारों के किसानों की खरीद को प्राथमिकता दी जाए। केंद्र पर जो मक्का अवशेष है उसे प्राथमिकता से संप्रदान किया जाए। उन्होंने डीएफएमओ को निर्देश दिया कि किसानों को धान व मक्का का भुगतान हर हालत में 72 घंटे के भीतर होना चाहिए। इसके बाद डीएम ने मंडी परिसर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला के कर्मियों को निर्देश दिया कि गोशाला में संरक्षण पा रहे गोवंशीय पशु खुले में न घूमें। उनके चारे पानी का पर्याप्त इंतजाम रखा जाए। ठंड से बचाव के भी पर्याप्त इंतजाम रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed