{"_id":"5fd7a84d8ebc3e41d7655b3b","slug":"kisaan-andolan-kasganj-news-agr4719730115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से कलक्ट्रेट तक सपाइयों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से कलक्ट्रेट तक सपाइयों का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
कासगंज-कलक्ट्रेट मार्ग पर बैलगाड़ी पर सवार होकर व पैदल प्रदर्शन करते सपा जिलाध्यक्ष, अन्य सपा ने?
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। किसान आंदोलन के समर्थन में आए सपाइयों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बैलगाड़ियों में सवार हो सपाइयों ने सोरों रोड पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलक्ट्रेट परिसर के पास धरना दिया। सपाइयों का नारा था किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ।
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बैलगाड़ियों में सवार और पैदल प्रदर्शन करते हुए सैंकड़ों सपाई कलक्ट्रेट पहुंच गए। नारे लगा रहे थे किसानों के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में, किसानों की आय बढ़ाओ, खेती किसानी बचाओ, कृषि कानूनों को वापस लो। धरना में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार कि किसान विरोधी नीतियों से किसान बेहाल और परेशान है। उन्होंने कहा कि किसान को आज उसकी उपज का सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
बिचौलिए किसानों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक समाजवादी पार्टी किसानों का साथ देती रहेगी। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। किसानों के आंदोलन को तोड़ने की कोशिश हो रही है। किसानों की मांग मानने में सरकार की कोई रुचि नहीं है। धरने को पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह राघव, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।