फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kirawali-Etawah National Highway Vehicles Can Run Speed Of 100 Km

खुशखबर: 100 की रफ्तार से किरावली-इटावा नेशनल हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन, यहां होंगे बाईपास

Sat, 18 Mar 2023 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 09:09 AM IST
सार

किरावली-इटावा नेशनल हाईवे से कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमशाबाद फतेहाबाद और बाह जाने वालों  को बड़ा फायदा होगा। 

विज्ञापन
Kirawali-Etawah National Highway Vehicles Can Run Speed Of 100 Km
नेशनल हाइवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा जिले की सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आगरा के लिए 500 करोड़ रुपये की सड़कें और पुल स्वीकृत कराए हैं। इनमें किरावली से सैंया, फतेहाबाद, बाह होकर इटावा तक नया नेशनल हाईवे नंबर 321, पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किमी आगरा-जयपुर मार्ग को फोरलेन करने और पृथ्वनीथ फाटक पर ओवरब्रिज को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उनके प्रस्तावों को स्वीकृत किया है। फतेहपुर सीकरी के लिए नया हाईवे लाइफ लाइन साबित होगा। पूरे संसदीय क्षेत्र को एक सड़क से जोड़ा गया है। किरावली से कागारौल, सैंया, इरादतनगर, शमशाबाद फतेहाबाद होकर बाह, उदीमोड़ व इटावा तक नया नेशनल हाईवे बनाया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग 321 का नाम दिया गया है। इसे एनएचएआई बनाएगा। पहले चरण में किरावली से कागारौल 15 किमी लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी जिसमें 150 करोड़ की लागत आयेगी।
विज्ञापन

125 करोड़ से दक्षिणी बाईपास का निर्माण

सांसद चाहर ने बताया कि आगरा-दिल्ली हाईवे को ग्वालियर हाईवे से जोड़ने वाले दक्षिणी बाईपास को 125 करोड़ रुपये से फिर बनाया जाएगा। इसके टेंडर हो चुके हैं, जिसके लिए 21 मार्च की तारीख तय है। इसी के साथ पृथ्वीनाथ फाटक से महुअर किरावली तक 17 किमी लंबा फोरलेन बनाया जाएगा। सात करोड़ रुपये से इस मार्ग का रिन्यूवल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पड़ोसी तो पीछे ही पड़ गया: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर ली मदद, अब युवती हुई इस कदर परेशान; घर भी बदला पर...

पृथ्वीनाथ फाटक पर जाम से मिलेगी निजात

आगरा से फतेहपुर सीकरी, जयपुर जाने वाले लोगों को पृथ्वीनाथ फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। सांसद चाहर ने बताया कि फाटक पर फोरलेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनर रिंग रोड फेज-3 ग्वालियर रोड को एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा, वह 6 लेन बनाया जाएगा। 7.72 किमी लंबे रिंग रोड का निर्माण 151 करोड़ रुपये से होगा और 23 मार्च से इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed