{"_id":"67a7bac15c4d149ba003d93b","slug":"kiosk-operator-shot-dead-in-front-of-st-peters-college-agra-news-c-25-1-agr1008-687165-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने गोली मारकर क्योस्क संचालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने गोली मारकर क्योस्क संचालक की हत्या
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने शनिवार रात क्योस्क संचालक को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शक किसी परिचित पर है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। युवक की 3 मार्च को शादी होनी थी।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाह(36) एमजी रोड पर जीजी नर्सिंग होम के सामने गुटखा-बीड़ी का खोखा लगाते थे। घटना रात लगभग 9:10 बजे की है। वह खोखा बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे। सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने अजय को एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने रोका। करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद सिर में गोली मारकर भाग गया।
अजय कुशवाह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची हरीपर्वत थाना पुलिस अजय को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसके विषय में परिजन को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई बंटी कुशवाह ने बताया कि उनके चाचा दिवंगत राधेलाल के तीन पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़ा अजय, दूसरे नंबर का जोगेश और तीसरे नंबर का रोहित है। अजय की शाहगंज क्षेत्र की युवती के साथ शादी तय हुई थी। 27 फरवरी को लग्न-टीका और 3 मार्च को बरात जानी थी। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थीं। वारदात के बाद से परिवार में
एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। हां, घटनाक्रम से इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि अजय के किसी परिचित ने हत्या की है। हत्या का कारण क्या रहा है, इसकी जांच की जा रही है। मौके पर जांच के लिए थाना हरीपर्वत और कमला नगर की पुलिस, एसओजी और सर्विलांस के साथ ही फॉरेंसिक टीम गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। सामने आया है, मोटरसाइकिल सवार ने वारदात को अंजाम दिया है।