{"_id":"5c7a3bc5bdec2273a256492f","slug":"killing-of-farmer-with-sharp-weapons-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में धारदार हथियार से किसान की निर्मम हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद में धारदार हथियार से किसान की निर्मम हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
Sat, 02 Mar 2019 01:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। शिकोहाबाद क्षेत्र के दिवायची गांव के बाहर खेत पर सो रहे वृद्ध किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को रजाई और चारपाई के नीचे दबा कर भाग गए। घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक का नाती खेत पर पहुंचा।
बुढ़रई निवासी धर्मजीत (70) की दिवायची गांव में जमीन है। आलू की खुदाई काम काम चल रहा है। शुक्रवार सुबह वृद्ध खेत पर काम कराने गए थे। रात में गांव में से एक बारात गई थी, जिसमें उसके बेटे शादी समारोह में चले गए। रात में वृद्ध आलू को रखाने के उद्देश्य से खेत पर सो गये।
शनिवार सुबह जब उसका नाती राहुल सुबह नौ बजे खेत पर पहुंचा तो चारपाई उलटी पड़ी देख हैरान रह गया। उसने चारपाई और रजाई को हटाया तो बाबा का खून से लथपथ शव देख उसकी चीख निकल गई। हत्या की जानकारी होते ही आसपास के गांव की भीड़ एकत्रित हो गई।

बड़े काश्तकार थे धर्मजीत
परिजन रोते बिलखते हुए खेत पर पहुंचे। सूचना पर एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन करने के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट को बुलाया। टीम ने साक्ष्य जुटाए।
बता दें कि धर्मजीत गांव के बड़े काश्तकार थे। बताया जाता है कि उनके नाम पर लगभग डेढ़ सौ बीघा जमीन है। उनके दो बेटा अंतराम और भान सिंह हैं। दोनों अलग-अलग रहते हैं। एक बेटे के पास मां तो दूसरे के पास वो खुद रहते थे।
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मजीत काफी सरल और सीधे स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार में उनका विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी और बेटी ने भी रोते हुए यही बात बताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसान की हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ प्रतीत हो रहा है। एसपी ग्रामीण ने हत्याकांड का शीघ्र खुलासा के निर्देश दिए हैं।