{"_id":"67b026f257bc2fbe9b0cb1ef","slug":"kidney-transplant-will-be-done-sn-medical-college-complex-surgery-will-done-for-5-thousand-rupees-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसएन में होगा किडनी ट्रांसप्लांट, 5 हजार रुपये में होंगी जटिल सर्जरी; दिल्ली जाने की नहीं होगी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसएन में होगा किडनी ट्रांसप्लांट, 5 हजार रुपये में होंगी जटिल सर्जरी; दिल्ली जाने की नहीं होगी जरूरत
Sat, 15 Feb 2025 11:02 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:02 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी विंग में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ हो गया। अब मेडिकल काॅलेज में न्यूरो समेत अन्य जटिल सर्जरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
माॅडयूलर ऑपरेशन थियेटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी का ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे आसपास के जिलों के मरीजों को दिल्ली और निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह ने शुक्रवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी विंग में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ करने के दौरान यह जानकारी दी। महानिदेशक किंजल सिंह ने बताया कि एसएस विंग के ओटी में न्यूरोसर्जरी (दिमाग की सर्जरी), यूरोसर्जरी (मूत्रमार्ग संबंधी सर्जरी) और ग्रेस्ट्रोसर्जरी (पेट की सर्जरी) भी की जाएगी, जिसके लिए मात्र एक से पांच हजार रुपये ही चुकाने होंगे।
किंजल सिंह ने शुक्रवार को मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर ब्लॉक के शुभारंभ के साथ सुपरस्पेशियलिटी विंग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डॉ. पीके माहेश्वरी, अधीक्षक डाॅ. ब्रजेश शर्मा, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. टीपी सिंह, रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग के अध्यक्ष डाॅ. हरि सिंह, आईसीयू प्रभारी डाॅ. अतिहर्ष मोहन, डाॅ. सुशील सिंघल, डाॅ. बसंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।