{"_id":"636d39e126f56d116b64b5ab","slug":"kidney-removed-in-the-name-of-stone-operation-agra-news-agr553073829","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पथरी के ऑपरेशन के बाद होमगार्ड के पेट में हुआ दर्द, अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला गायब है एक किडनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पथरी के ऑपरेशन के बाद होमगार्ड के पेट में हुआ दर्द, अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला गायब है एक किडनी
Thu, 10 Nov 2022 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:37 PM IST
सार
होमगार्ड को फिर से दर्द हुआ तो वह दोबारा शहर में अल्ट्रासाउंड कराने गए, इस अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में दूसरे चिकित्सक ने बताया कि उनकी लेफ्ट किडनी दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
किडनी
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में होमगार्ड ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाया है। होमगार्ड ने बताया कि पथरी का ऑपरेशन करने के नाम पर अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा किडनी निकाल ली गई। 12 दिन पूर्व होमगार्ड को फिर से दर्द की शिकायत हुई तब अल्ट्रासाउंड कराने पर खुलासा हुआ है। लेफ्ट किडनी गायब है। होमगार्ड ने बृहस्पतिवार को इस पूरे मामले को मीडिया के सामने रखा।
गांव नगला ताल निवासी होमगार्ड सुरेश कुमार सीडीओ सचिन के यहां तैनात हैं। सुरेश का आरोप है कि पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए वह 14 अप्रैल को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में गए थे। जहां चिकित्सक ने ऑपरेशन करते समय लेफ्ट किडनी निकाल ली। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। होमगार्ड सुरेश का कहना है कि जब वह ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल गए थे तो चिकित्सक ने जल्दबाजी से ऑपरेशन कर दिया जबकि वह अपने रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रहे थे क्योंकि उनके पास कम पैसे थे, लेकिन चिकित्सक ने कहा कि पैसे आते रहेंगे आपके ऑपरेशन का समय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के यहां है तैनाती

अल्ट्रासाउंड में नहीं दिखी किडनी
चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को उनको फिर से दर्द हुआ तो वह दोबारा शहर में अल्ट्रासाउंड कराने गए जहां पहले अल्ट्रासाउंड कराया था। इस अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में चिकित्सक ने बताया कि उनकी लेफ्ट किडनी दिखाई नहीं दे रही। हालांकि शहर के एक डॉक्टर ने बताया कि हो सकता है कि किडनी स्टॉन से डेमेज हो गई हो और निकालनी पड़ी हो या फिर ऑपरेशन के बाद किडनी सिकुड़ गई हो, इसका पता सीटी स्कैन से चल सकता है।
विज्ञापन