फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping Scare Keeps Agra Police Busy for Two Hours: Trader Reports Son Missing Over Poultry Dispute

'बेटे का हो गया अपहरण': सूचना मिलते ही दौड़ी आगरा पुलिस, दो घंटे तक रही अफरा-तफरी; फिर खुला राज

Mon, 31 Aug 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

आगरा में बेटे से मोबाइल पर संपर्क नहीं होने पर मुर्गा व्यापारी ने उसके अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस करीब दो घंटे तक युवक की तलाश में जुटी रही। पुलिस ने युवक को मुर्गी फार्म से सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच में मामला पुराने बकाये और मुर्गे देने को लेकर विवाद का निकला।

विज्ञापन
Kidnapping Scare Keeps Agra Police Busy for Two Hours: Trader Reports Son Missing Over Poultry Dispute
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरौली अहीर में मुर्गा व्यापारी के बेटे के अपहरण की सूचना पर रविवार को एकता पुलिस लगभग दो घंटे तक परेशान रही।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के रहने वाले राशिद ने अपने बेटे को महुआ खेड़ा स्थित मुर्गी फार्म से मुर्गे लाने के लिए एक लाख रुपये देकर भेजा था। मुर्गी फार्म संचालक ने रकम लेने के बाद भी मुर्गे देने से इंकार करते हुए राशिद को बुलाने के लिए कहा। वहीं, काफी देर तक बेटे से बात न होने पर राशिद ने बेटे के अपहरण होने की सूचना आगरा पुलिस को दी। इसके बाद एकता पुलिस हरकत में आ गई। महुआखेड़ा मुर्गी फार्म से युवक को लेकर तोरा चौकी आई।


पुलिस के अनुसार राशिद का महुआखेड़ा निवासी मुर्गी फार्म संचालक पर पिछला बकाया है। इस कारण उसने रकम ले ली और मुर्गे नहीं दिए। वहीं बेटे के मोबाइल फोन बंद कर लिए जाने के कारण राशिद ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए अपहरण की सूचना दे दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया और चले गए। किसी पक्ष ने भी तहरीर नहीं है। पुलिस ने राशिद को आगे से इस तरह की झूठी सूचना न देने की हिदायत भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed