फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping of teenager kidnaper demand 10 lakhs rupees for Ransom

किशोरी का अपहरण, पिता के मोबाइल पर आये 10 लाख की फिरौती का संदेश ने उड़ाए होश

Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 29 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of teenager kidnaper demand 10 lakhs rupees for Ransom
kidnap demp pic
शनिवार की सुबह सुरीर के गांव बेरा से अलीगढ़ के खैर ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने गई किशोरी का अपहरण कर लिया गया। देरशाम तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, पर सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह पिता और भाई के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की फिरौती मांगी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सुरीर पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी को जुट गई है।
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव बेरा निवासी राजेंद्र प्रसाद सारस्वत किसान हैं। उनकी 15 साल की बेटी प्रतीक्षा सारस्वत कृष्णा ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन का कोर्स और सिलाई सीख रही थी। वह रोज की तरफ शनिवार को भी पार्लर से कोर्स और सिलाई सीखने के लिए खैर अलीगढ़ के लिए निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। किशोरी की तलाश शुरू की गई, पर कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह छह बजे पिता और भाई के मोबाइल पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मैसेज आया। 

अपहरणकर्ताओं ने अपह्त किशोरी की बात उसके भाई मयंक सारस्वत से कराई। किशोरी फोन पर उसे बचाने की गुहार लगा रही थी। पिता ने कोतवाली सुरीर में मुकदमा दर्ज कराया है। 

कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया है कि पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सकुशल किशोरी की बरामदगी कर ली जाएगी। राजेंद्र प्रसाद की तीन बेटियां और बेटे हैं। प्रतीक्षा बेटियों में दूसरे नंबर की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed