{"_id":"5e3adcb28ebc3ee61845c7da","slug":"kidnapping-attempt-kosi-news-agr428037311","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को उठाकर ले जा रहे थे बाइक सवार, भीड़ ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को उठाकर ले जा रहे थे बाइक सवार, भीड़ ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। कस्बे में बुधवार को विद्यालय से घर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार दो लोगों ने उठाकर ले जाने की कोशिश की। छात्रों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ लग गई। साथ ही लोगों ने आरोपी बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी रही।
नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाली ग्यारहवीं की छात्रा विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। जब वह बिहारीपुरा मोहल्ले की गली में पहुंची तभी एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और उसका हाथ खींचकर बाइक पर बैठाने लगे। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को बाइक सहित थाने ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर मामले को लेकर पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुटी है।