{"_id":"642b1d68217bd74ea00f95c4","slug":"kidnapped-teenager-case-registered-against-the-accused-kasganj-news-c-25-1-112574-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को किया अगवा, आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को किया अगवा, आरोपी पर केस दर्ज
Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव से एक किशोरी को अगवा कर लिया। मामले में पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक ने किशोरी की शीघ्र बरामदगी के निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद करने के प्रयास में जुटी हैँ।
क्षेत्र के एक गांव से 2 अप्रैल की दोपहर एक किशोरी शौच करने के लिए गई हुई थी। वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई। इस पर परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने किशोरी की तलाश शुरु कर दी। उसके भाई को तलाश करते समय जानकारी हुई कि उसकी बहन को गांव का ही कुलदीप अगवा कर ले गया है। उसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी को शीघ्र ही किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि भाई की तहरीर पर किशोरी के अगवा किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद लेकर पुलिस उसकी बरामदगी के प्रयास कर रही है।