फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kidnapped girl called her family and told that she got married after 15 months

छात्रा का अपहरण: घरवालों के पास 15 माह बाद आया फोन, बोली- बालिग होने का था इंतजार...; सुनाई ऐसी खबर उड़े होश

Fri, 21 Jul 2023 12:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 12:55 AM IST
सार

स्कूल के लिए घर से निकली छात्रा का अपहरण हो गया था। घरवालों ने अपहर्ता के दोस्त सहित चार को जेल भेजा था, लेकिन 15 महीने बाद छात्रा का अचानक घरवालों के पास फोन आया। छात्रा ने घरवालों को ऐसी खबर सुनाई कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
kidnapped girl called her family and told that she got married after 15 months
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के राजपुर चुंगी में उखर्रा रोड स्थित स्कूल के सामने से अगवा की गई छात्रा ने 15 माह बाद अपने प्रेम विवाह की जानकारी दी है। छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अपहर्ता के दोस्त सहित चार को जेल भेजा था। अब युवती ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ये है मामला 

सदर के उखर्रा इलाके से 13 अप्रैल 2022 को बाइक सवार छात्रा को स्कूल के सामने से ले गए थे। छात्रा को ले जाते उसके चाचा ने देख लिया था। पीछा करने पर आरोपी चाचा को गिराकर चले गए थे। अपहरण की सूचना पर एडीजी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुम्हेर, भरतपुर निवासी रोहित और उसके साथी लोकेंद्र उर्फ भोले छात्रा को ले गए थे। छात्रा के पिता ने अपहरण और पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी रोहित के पिता लखनलाल, चाचा नंदकिशोर, जीजा चंद्रवीर और मित्र भोले काे जेल भेजा था।

ये भी पढ़ें -  पत्नी से अफेयर का शक: पति ने ससुर और चाचा के साथ मिलकर चचेरे भाई को मार डाला, लाश के साथ किया घिनौना काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिग होने का किया इंतजार 

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि अपहरण के समय उनकी पुत्री नाबालिग थी। वह मई 2023 में बालिग हो गई। 19 जून को रोहित ने गाजियाबाद में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। पुत्री ने 13 जुलाई को उच्च न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। सुरक्षा मांगी है। मामले में पुलिस और वादी न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे।

ये भी पढ़ें -  शादी या सौदा: तीसरी बार बनी दुल्हन, सुहागरात के बाद करती है ऐसी करतूत; तीन दूल्हों को कहीं का नहीं छोड़ा
 
विज्ञापन

पुलिस बरामद करती तो बेटी आज घर पर होती

अगवा की गई बेटी की शादी करने पर पिता ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस अगर बेटी को बरामद करने में तेजी दिखाती तो वह युवक के बहकावे में आकर शादी नहीं करती। पुलिस ने इस केस में शुरू से ही लापरवाही की थी। बेटी की तलाश में वह खुद भी लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed