{"_id":"64b192eed648a3163b083039","slug":"kidnapped-girl-and-got-married-in-temple-video-viral-agra-news-c-175-1-sagr1033-1823-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को अगवा कर मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को अगवा कर मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल
Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव से 10 मई को एक किशोरी को अगवा कर उससे मंदिर में शादी की गई। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अगवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।क्षेत्र के एक गांव से 10 मई को किशोरी बाजार से खरीदारी करने के लिए पटियाली गई थी। देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई। इस पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पिता को जानकारी हुई कि किशोरी को गांव का ही सुमित और विवेक अगवा कर ले गए हैं। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे मंदिर में जबरन शादी की। किशोरी की आरोपियों के पास से किसी तरह से छूटकर पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पिता ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर अगवा करने एवं दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। किशोरी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर अगवा करने एवं दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। किशोरी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन