{"_id":"5e5172058ebc3ef3df5305f1","slug":"kidnap-crime-firozabad-tundla-news-agr430795750","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
टूंडला। पुलिस महकमे में शुक्रवार रात उस समय खलबली मच गई, जब एक युवती ने अपनी बहन के अपहरण की सूचना दी गई। सूचना पर युवती की बरामदगी को पुलिस ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने जब युवती को बरामद करते हुए उससे पूछताछ की तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला। युवती पुलिसकर्मी प्रेमी के साथ जा रही थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवती को प्रेमी के संग जाने दिया।
घटना शुक्रवार रात्रि 10 बजे करीब की है। तेलमिल रोड घोसिया के समीप रहने वाली एक युवती ने बहन का अपहरण कर गाड़ी में डाल ले जाने की जानकारी 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल को दे दी। तत्काल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने रैंज स्कीम लागू कर सीमाओं और शहर की चारों ओर से घेराबंदी कर ली। साथ ही एक टीम को युवती के घर भेजा गया। जहां परिजनों ने अपहरण की बात बताई थी।
पुलिस ने जब युवती के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो मामला दूसरा ही निकला। युवती ने बताया कि वह करीब 24 साल की बालिग है तथा वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जा रही है। पुलिस के बुलाने पर युवती प्रेमी संग वापस घर आ गई। युवती ने बताया कि वह उसका किसी ने अपहरण नहीं किया वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जा रही थी। वह दोनों प्यार करते हैं।
विज्ञापन
प्रेमी पुलिस विभाग में सिपाही है और फर्रुखाबाद में तैनात हैं। वह अपने माता-पिता से भी कई बार शादी की बात कर चुकी है, लेकिन वह तैयार नहीं हैं। युवती ने अपना बालिग होने का सबूत दिखाया इसके चलते पुलिस भी कुछ न कर सकी। पुलिस व परिजनों के सामने ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।