फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnap and Sexual Assault with Girl Student By Youngman in Shikohabad Crime News

यूपीः कॉलेज जा रही छात्रा को अगवा कर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnap and Sexual Assault with Girl Student By Youngman in Shikohabad Crime News
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
शिकोहाबाद में कॉलेज जा रही छात्रा को युवक बहाने बना कर अपनी बाइक पर बैठा कर फिरोजाबाद ले गया और एक कमरे में बंधक बना लिया। छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। दो दिन तक युवक छात्रा से दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह मौका मिलने पर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन छात्रा को शाम थाना लेकर आए और तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शिकोहाबाद में अपने नाना के यहां रह कर कक्षा 11 में पढ़ रही है। 26 अगस्त को छात्रा कॉलेज जा रही थी, तभी रास्ते में उसे पड़ोसी युवक मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि युवक ने छात्रा से कहा कि तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है। तुम्हें बुलाया है। लेकिन जब छात्रा ने जाने से इंकार किया तो युवक जबरन उसे अपने साथ ले गया। छात्रा का कहना है कि युवक उसे मोहल्ले में ही एक सुनसान मकान में ले गया और वहां जाकर कमरे में बंद कर दिया। 

जब उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की और दुपट्टा से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसके साथ दो दिन तक लगातार दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह मौका मिलते ही उसके चंगुल से भाग निकली। 

घर पहुंची और परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। शाम परिजन छात्रा को लेकर थाना पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने छात्रा की स्थित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed