{"_id":"66ae69b9eee9ba2c7c0a9700","slug":"khushi-had-committed-suicide-after-being-troubled-by-the-activities-of-a-youth-from-non-community-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-121792-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: खुशी के जीवन में वासिफ अंसारी ने घोला ऐसा जहर, फंदे पर लटक कर दी जान; पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: खुशी के जीवन में वासिफ अंसारी ने घोला ऐसा जहर, फंदे पर लटक कर दी जान; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Sun, 04 Aug 2024 02:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:36 PM IST
सार
मैनपुरी के कुरावली में खुशी नाम की युवती को पास का ही रहने वाला वासिफ अंसारी परेशान कर रहा था। उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी बात से आहत होकर युवती ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी खुशी ने खुदकुशी एक गैर समुदाय के युवक की हरकतों से परेशान होकर दी थी। आरोपी उसका पीछा करता था और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। अवसाद में आकर 29 जुलाई की रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी वासिफ अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
मोहल्ला घरनाजपुर में 29 जुलाई की रात आमोद गुप्ता की पुत्री खुशी (19) रात को खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चली गई थी। अगले दिन सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिजन से पूछताछ और जांच के दौरान पता चला कि मोहल्ला निवासी वासिफ अंसारी रास्ते में आते-जाते खुशी को काफी समय से परेशान किया जा रहा था।
आरोपी खुशी पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी की इन हरकतों से खुशी अवसाद में आ चुकी थी। डिप्रेशन में आकर 29 जुलाई की रात खुशी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने एक सूचना पर युवती की खुदकुशी के जिम्मेदार वासिफ अंसारी को गैलानाथ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। चालान करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।