{"_id":"66a543066ec2ab872409ac54","slug":"khurja-players-strike-gold-on-the-first-day-of-state-gatka-championship-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121428-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राज्य गतका चैंपियनशिप के पहले दिन खुर्जा के खिलाड़ियों ने झटका गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राज्य गतका चैंपियनशिप के पहले दिन खुर्जा के खिलाड़ियों ने झटका गोल्ड
Sun, 28 Jul 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सीआरबी स्कूल में शनिवार को पांचवीं उत्तरप्रदेश राज्य गतका चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में गतका एसोसिएशन उत्तरप्रदेश और गतका एसोसिएशन मैनपुरी के द्वारा दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन खुर्जा की टीम ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया जबकि अलीगढ़ की टीम सिल्वर मेडल प्राप्त करने में सफल रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को प्रधानाचार्य उपेन्द्र नाथ मिश्र और युवा समाज सेवी आयुष अग्निहोत्री ने किया। प्रतियोगिता गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल कॉर्डिनेटर दिलीप सिंह की देख रेख में हो रही है। पहले दिन खुर्जा के अंडर 14 के बालक और बालिका वर्ग ने ग्रुप डेमो में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अलीगढ़ की टीम सिल्वर मेडल प्राप्त करने में सफल रही। इस अवसर पर गतका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महासचिव स्निग्धा सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव राजपूत, हरकेश सिंह, सोभित सिंह, राम सिंह आदि मौजूद रहे।