{"_id":"5cc73a29bdec22075c11576d","slug":"khurja-married-women-dead-body-found-in-jangal-of-chalesar-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायके से गायब विवाहिता का शव जंगल में मिला, मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से गायब विवाहिता का शव जंगल में मिला, मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप
Mon, 29 Apr 2019 11:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
dead body
खुर्जा के ऊंचा गांव अपने मायके अलीगढ़ से 18 अप्रैल से गायब विवाहिता का शव सोमवार को छलेसर के जंगल में जमीन में दबा मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने मौसेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।
छलेसर के जंगल में सैयद वाले मार्ग के सामने करीब डेढ़ किलोमीटर भीतर मिट्टी के टीले पर जमीन में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई आकाश पुत्र प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि शव उसकी बहन बबली (22) का है। जिसकी शादी इसी साल 3 मार्च 2019 को खुर्जा के ऊंचा गांव में मोनू के साथ हुई थी।
होली पर बबली मायके अलीगढ़ के गांव भदेसी थाना गांधी पार्क आई थी। 18 अप्रैल को मतदान वाले दिन घर वाले वोट डालने गए थे। वह मां के साथ शिकोहाबाद अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। घर लौटने पर बबली गायब थी। खोजबीन में भी कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई थी।

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के पुराना करबला रामबल निवासी मौसेरे भाई रामकेश पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया कि तीन दिन पूर्व वह अलीगढ़ पुलिस के साथ आगरा आया था, लेकिन रामकेश नहीं मिला। सोमवार को रामकेश के रिश्तेदार वीकेश अपने एक अन्य साथी के साथ अलीगढ़ से लेकर आए। वीकेश और उसका भाई उदयवीर छलेसर के जंगल में लेकर गए।
बताया कि कई दिन रामकेश का पीछा करने पर बबली की जानकारी हुई है। जंगल में टीले पर खुदाई की गई, जहां बबली का शव मिट्टी में दबा मिला। भाई आकाश ने बताया कि उसकी छह बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वह अकेला भाई है।
क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि छलेसर के जंगल में महिला का शव मिट्टी में दबा मिला है। मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतका के भाई ने मौसी के लड़के रामकेश पर शक जाहिर किया है।