फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khichdi festival started today in Radhavallabh temple

मंगल समय खिचरी जेंवत हैं श्री राधावल्लभ कुंज महल में...राधा वल्लभ मंदिर शुरू हुआ महोत्सव

Sun, 29 Dec 2019 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Dec 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Khichdi festival started today in Radhavallabh temple
ठा. राधाबल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव प्रारंभ हुआ - फोटो : अमर उजाला
ठा. राधाबल्लभ मंदिर में शनिवार को 30 दिवसीय खिचड़ी महोत्सव प्रारंभ हुआ। इसमें प्रात: समाज गायन एवं भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। वहीं ठाकुरजी ने भक्तों को उत्सव के पहले दिन सर्वांग दर्शन दिए। 
विज्ञापन


प्रात: 5 बजे से मंदिर में समाजी राकेश मुखिया के सानिध्य में समाज गायन हुआ, जिसमें उन्होंने खिचड़ी के पदों का गायन किया गया। उनमें से प्रमुख रसिक संतों के द्वारा रचित पद ..मंगल समय खिचरी जेंवत हैं श्री राधावल्लभ कुंज महल में..., खिचरी राधाबल्लभ जू कौं प्यारी... का गायन किया गया। मेवाओं से बनीं खिचड़ी एवं अन्य शरद ऋतु के व्यजनों को गोस्वामियों द्वारा ठाकुरजी को निवेदित किया गया।
विज्ञापन


इसके पश्चात भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। 7.30 बजे मंगला आरती के पश्चात ठाकुरजी राधाबल्लभ लाल ने सर्वांग दर्शन दिए। भक्तजन बेसब्री से इस नयनाभिराम छवि को निहारते रहे और अपने को धन्य मानते रहे। इस अवसर पर नीरज गोस्वामी, छोटू गोस्वामी, पियूष गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed