फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kheragarh murder suicide

Agra News: किसान ने साझीदार की बेटी को गोली मारकर खुद भी दे दी जान

Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
kheragarh murder suicide
घटनास्थ्ल पर माैजूद पुलिस और लोग। - फोटो : samvad
आगरा। खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में बृहस्पतिवार शाम किसान विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के नगला कमाल निवासी विनय परमार गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 वर्ष से मिर्च की खेती कर रहे थे। अमर सिंह ने बताया कि खेत के पास ही घर होने से विनय का आना-जाना था। दोपहर करीब 12 बजे विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां देर तक बैठने के बाद वह घर की ओर गया। शाम करीब चार बजे वह पत्नी सुआ देवी और परिजन से विवाद करने लगा।
विज्ञापन

सुआ देवी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। तैश में आकर विनय ने अपने छोटे भाई चिंटू से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाई और लहराने लगा। सुआ देवी ने बताया कि इसी बीच उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर दो गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार मच गई। प्रीति के परिवारीजन व ग्रामीण आरोपी विनय परमार को पकड़ने भागे। तब तक विनय ने अपनी कनपटी में भी गोली मार ली। विनय के परिवारीजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी इमरान अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजन प्रीति के लिए रिश्ता देख रहे थे। विनय इससे नाराज था। विनय शादीशुदा और 5 बच्चों का पिता था। वहीं, विनय के परिजन का पुलिस से कहना था कि दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। विनय ने यह कदम क्यों उठाया, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। तहरीर नहीं दी गई है।


यहीं खुद को मार लूंगा
आगरा। ग्रामीणों के मुताबिक, विनय परमार दोपहर दो बजे से खेत पर एलान कर रहा था कि यहीं खुद काे मार लूंगा। वह पूर्व में भी कई बार इस तरह का हंगामा कर चुका था। जिसे प्रीति के परिजन ने गंभीरता से नहीं लिया था। प्रीति के परिवार के नजदीकी लोगों का कहना था कि विनय परमार उसे अपने प्रभाव लेने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed