फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khelo India Youth Games Hema Malini inaugurated tirandaazi competition in mathura

Mathura: हेमा मालिनी ने किया तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन, बोलीं- अर्जुन की तरह कमाल करेंगी बेटियां

Sun, 27 Nov 2022 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 06:41 PM IST
सार

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता खेलो इंडिया खेलो टूर्नामेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं।
 

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Hema Malini inaugurated tirandaazi competition in mathura
तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करती सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में बेटियों को तीरंदाजी टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला है, इसकी मुझे खुशी है। यहां से बेटियां तीरंदाजी में कमाल करेंगी। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन की नगरी है, यहां उनकी कलाएं आज भी जीवंत हैं। तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता खेलो इंडिया खेलो टूर्नामेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं। यह कहना है सांसद हेमामालिनी का।

विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने रविवार को गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खेलो इंडिया खेलो नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के उद्घाटन का। 22 प्रांतों से गोवर्धन पहुंची तीरंदाजी की महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। संबोधन की शुरूआत महाभारत के श्लोक वसुदेव सुतं देवम... से की। सांसद ने कहा कि चूंकि, मैं नृत्यांगना हूं, मैं जानती हूं, अच्छा करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है, जो आप कर रहे हैं। 200 फिल्मों में काम किया, सभी हिट नहीं हुईं, सुपरहिट होने पर खुशी मिलती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Vrindavan: प्राकट्योत्सव पर ठाकुर बांकेबिहारी को अर्पित किया जाएगा 21 किलो का केक, पंचमेवा से होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हरियाणा के खिलाड़ी आगे

खेलो इंडिया नेशनल तीरंदाजी तीसरे चरण के टूर्नामेंट में पहले दिन गोवर्धन के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में जूनियर रिकर्व में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने बाजी मारी। जूनियर रैंकिंग में भजन कौर हरियाणा, सोनिया ठाकुर मध्यप्रदेश, प्रिया पात्रा वेस्ट बंगाल व सीनियर रिकर्व विमेन में संगीता हरियाणा, सिमरन कौर पंजाब, सोनाली बसुमत्रा ने बाजी मारी। तीसरे राउंड में जूनियर रिकर्व वीमेन त्रिसा हरियाणा, तमन्ना हरियाणा, अंशिका कुमारी झारखंड आगे रहीं। हेमामालिनी ने खिलाड़ियों को पटुका ओढ़ा कर स्वागत किया। तीरंदाजी संघ के जिला सचिव योगेंद्र सिंह राणा, सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन रैंकिंग में हरियाणा की खिलाड़ी आगे रहीं, आज फाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed