{"_id":"6a5406a442416a0ea20dc9df","slug":"khel-mahakumbh-kicks-off-at-agra-club-today-agra-news-c-365-1-sagr1044-108806-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा क्लब में खेल महाकुंभ का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा क्लब में खेल महाकुंभ का आगाज आज
विज्ञापन
आगरा। आगरा क्लब में एक माह तक चलने वाले स्पोर्ट्स फिएस्टा का शुभारंभ सोमवार को होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मनीष बंसल करेंगे। इस अवसर पर रोहिन हमदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
आगरा क्लब के सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि 13 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स फिएस्टा में तैराकी, बिलियर्ड्स, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, पिकलबॉल, गोल्फ, बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन और स्क्वैश सहित 11 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ तैराकी से होगा, जिसमें करीब 150 स्पर्धाओं में 500 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
तैराकी प्रतियोगिता का संचालन जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता की देखरेख में होगा। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप, मनोरंजन निदेशक कर्नल धर्मेंद्र यादव, वित्त निदेशक आजाद भगत सिंह, खेल निदेशक कैप्टन किंशुक कुमार, विनय बंसल, सौरभ कुमार, अनुराग शर्मा, अमरिंदर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल टीसी सिंह मौजूद रहेंगे।