फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kharpara boy dies in a road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
kharpara boy dies in a road accident
कासगंज के गंजडुंडवारा में सड़क हादसे में मृतक किशोर राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। सहावर रोड पर ग्राम ढापली के समीप सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब वह गंजडुंडवारा से अपने गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार राहुल (14) पुत्र चंद्रपाल निवासी खरपरा हुआ। वह मंगलवार की देर शाम अपने बहनोई के साथ गंजडुंडवारा से बाजार कर वापस अपने गांव बाइक से जा रहा था। जब वह सहावर रोड पर ग्राम ढापली के समीप पहुंचा तो बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गंभीर घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल राहुल ने कासगंज जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था राहुल
सहावर रोड पर हुई दुर्घटना में मृतक राहुल (14) पुत्र चंद्रपाल निवासी खरपरा तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। जिसके चलते वह अपने माता पिता के साथ साथ अपनी बहनें भी उसे बहुत प्यार करतीं थीं। उसकी मौत से सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed