{"_id":"6001cc268ebc3e32eb6f73fe","slug":"khanan-mainpuri-news-agr47656981","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशान घाट से हो रहा मिट्टी का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशान घाट से हो रहा मिट्टी का खनन
विज्ञापन
भोगांव। गिहार समाज के लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर श्मशान घाट से मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को पांच दिन में जांच करके पांच दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
शुक्रवार को पूर्व सभासद श्यामलाल गिहार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने तहसील पहुुंचकर एसडीएम सुधीर कुमार से मुलाकात की। ज्ञापन देकर बताया कि मैनपुरी रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित भूखंड में गिहार समाज का श्मशान घाट है। श्मशान घाट की जमीन से बृहस्पतिवार की रात को नगला सुखू के रसूखदारों ने मिट्टी का अवैध खनन करना शुरू कर दिया। समाज के लोगों ने खनन पर रोक लगाने की मांग की।
लोगों ने खोदाई स्थल पर भी पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल को सौंपकर पांच दिन में रिपोर्ट देने और पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वरुण, अभिमन्यु, विनय, संजय, निरंजनलाल, विनोद, बबलू, रनवीर, राहुल, रोहित, कुंवरपाल, रिषभ, रिषीपाल, गगन, जयसिंह, बनवारी, रामकिशन मौजूद रहे।