फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khaanqaah e barkaatiyah dargah urs-e-kasmi Temporary police post will be made

Etah: दरगाह खानकाहे बरकातिया पर उर्स-ए-कासमी, जुटेगी दो लाख की भीड़, बनाई जाएंगी अस्थायी पुलिस चौकी

Mon, 07 Nov 2022 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 07:07 PM IST
सार

इस बार कोरोना काल के बाद उर्स में अधिक भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी पहले से इसको लेकर तैयारियां कर चुके हैं। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए खाका तैयार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Khaanqaah e barkaatiyah dargah urs-e-kasmi Temporary police post will be made
दरगाह खानकाहे बरकातिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा मारहरा स्थित खानकाहे बरकातिया पर तीन साल बाद 10 नवंबर को उर्स लगने जा रहा है। इस उर्स में दो लाख लोगों की भीड़ उमडने का आंकलन किया गया है। इसी आधार पर पुलिस व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भीड़ को लेकर मेला परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाने का निर्णय अधिकारियों की ओर से लिया गया है। 

विज्ञापन


मारहरा में उर्से कासमी खानकाह के मशहूर बुजुर्ग हजरत सैय्यद शाह अबुल कासिम इस्माइल हुसन उर्फ कासिम मियां की याद में आयोजित किया जाता है। इस बार उर्स में देश-दुनिया से करीब दो लाख जायरीनों के आने का आंकलन किया गया है। इस बार कोरोना काल के बाद उर्स में अधिक भीड़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी पहले से इसको लेकर तैयारियां कर चुके हैं। किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए खाका तैयार किया जा चुका है। 

विज्ञापन

बनेंगी अस्थायी पुलिस चौकी 

मेला परिसर में अस्थायी चौकी बनाकर 24 घंटा पुलिस के रहने की व्यवस्था की जाएगी। निगरानी के लिए 20 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 50 आरक्षी, 30 मुख्य आरक्षी, 15 महिला आरक्षी और एक प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी। पांच वॉच टावर बनकर तैयार हो गए हैं। प्रत्येक टावर पर चार सशस्त्र आरक्षी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉच टावर से की जाएगी निगरानी 

सीओ सदर संगम सिंह मिश्रा ने बताया कि  कस्बा मारहरा में लगने जा रहे उर्स की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। दो लाख लोगों के आने का आंकलन किया गया है। इसके सापेक्ष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। 120 पुलिस कर्मी व एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी और वॉच टावर से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed