फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Key under the dustbins, Thieves stole the goods of millions

चोरों को कैसे पता लगा कि डस्टबिन के नीचे रखी थी चाबी, पुलिस ढूंढ रही सुराग

Mon, 27 Aug 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Key under the dustbins, Thieves stole the goods of millions
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

आगरा के विमल विहार (सिकंदरा) में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के घर से चोर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। खास बात यह रही कि परिजन घर से जाने के दौरान गेट के ताले की चाबी बाहर रखी डस्टबिन के नीचे रख गए थे। चोरों ने आसानी से वारदात की। हालांकि पुलिस का कहना है कि किसी जानकार का हाथ है।

विज्ञापन


130-विमल विहार निवासी रिटायर्ड कर्मचारी आरडी शर्मा रविवार दोपहर 12 बजे पत्नी के साथ ससुराल गए थे। वहीं दोपहर एक बजे बेटा राजेश भी पत्नी के साथ चला गया। गेट पर ताला लगा दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चाबी को डस्टबिन के नीचे रखकर जाते थे। तीन बजे आरडी शर्मा आए तो घर का गेट खुला था। अंदर अलमारियां भी खुली मिलीं।
विज्ञापन


चोर 25 तोला सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि चाबी के बारे में कुछ परिचितों को पता था। ऐसे में किसी परिचित का हाथ होने का शक है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed