फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kerala plane crash Mortal remains of co-pilot Akhilesh Kumar reaches native place Mathura

केरल विमान हादसा: नम आंखों से दी गई को-पायलट अखिलेश कुमार को विदाई

Sun, 09 Aug 2020 09:05 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 09 Aug 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Kerala plane crash Mortal remains of co-pilot Akhilesh Kumar reaches native place Mathura
मथुरा लाया गया पार्थिव शरीर - फोटो : ANI
केरल विमान हादसे में यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले को-पायलट अखिलेश कुमार के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह मथुरा लाया गया। यहां नम आंखों से पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

  मालूम हो कि बीते दिनों एयर इंडिया विमान हादसे ने मथुरा निवासी को-पायलट अखिलेश शर्मा के परिवार की खुशियां छीन लीं। अखिलेश की पत्नी मेघा गर्भवती हैं। परिवार में खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले अखिलेश की मौत की खबर आ गई। इससे परिवार में मातम पसर गया। परिजन यकीन नहीं कर पा रहे कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर क्षेत्र के पोतरा कुंड निवासी 32 वर्षीय अखिलेश कुमार भारद्वाज उर्फ दीपक पुत्र तुलसीराम एयर इंडिया में को-पायलट थे। शुक्रवार को केरल के कोझिकोड स्थित करीपुर एयरपोर्ट पर हुए एयर इंडिया विमान हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 



अखिलेश कुमार शर्मा उर्फ दीपक की शादी वर्ष 2018 में धौलपुर की रहने वाली मेघा शर्मा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी गर्भवती हैं और 15-20 दिन के अंदर डिलीवरी होने वाली है। 

इसके चलते परिजनों ने अखिलेश की मौत की जानकारी मेघा को शाम होने तक नहीं दी। उन्हें केवल यही बताया गया कि विमान हादसे में उनके पति घायल हो गए हैं और उनको यहां लाने के लिए देवर भुवनेश रवाना हो गए हैं। 

इसके बाद रविवार सुबह अखिलेश के पार्थिव शरीर को लेकर परिजन मथुरा पहुंचे। परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में अखिलेश की मौत की खबर से मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed