{"_id":"5b581e654f1c1b07788b5e41","slug":"kerala-man-commits-suicide-by-hanging-in-guest-house-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल के व्यक्ति ने गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल के व्यक्ति ने गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के परमानंद गेस्ट हाउस में केरल के एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें पूर्व पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है।
व्यक्ति करीब एक माह से गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मृतक जमीन पर पड़ा मिला। उसके पास स्टूल और गद्दा पड़ा हुआ था।
केरल के गांव कौजीकोड़े निवासी गोपीनाथ कृष्णनन (52) पुत्र कृष्णनन नैय्यर 19 जून को मथुरा-वृंदावन में दर्शन को आया था। उसने परमानंद गेस्ट हाउस में ऑनलाइन कमरा 201 बुक कराया था।

एक माह पूर्व आया था मथुरा
वो करीब एक महीने से गेस्ट हाउस में ठहरा था। मंगलवार को गोपीनाथ जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो गेस्ट हाउस के मैनेजर सचिन को शक हुआ। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो गोपीनाथ जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। शव के पास स्टूल और गले में तौलिया बंधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने पूर्व पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसके पास से दो मोबाइल और आधार कार्ड भी मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।