फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kendriya Vidyalaya will be run in Government Inter College

Agra News: राजकीय इंटर कॉलेज में होगा केंद्रीय विद्यालय का संचालन

Thu, 15 Jun 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya will be run in Government Inter College
मैनपुरी। केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए अब मैनपुरी को और इंतजार नहीं करना होगा। इसी सत्र से केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के भवन का एक भाग उपलब्ध कराया है। एक जुलाई से यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठती रही है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 25 जनवरी को इसके लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन इसमें शर्त थी कि विद्यालय के भवन निर्माण के लिए प्रशासन को जमीन देनी होगी। इसके अलावा भवन निर्माण होने तक संचालन के लिए एक भवन निशुल्क उपलब्ध कराना होगा। इसी के चलते जिला प्रशासन लगातार भवन उपलब्ध कराने में जुटा हुआ था। इसी के तहत अब आगरा रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के विशाल भवन में से एक भाग केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए दिया गया है। भवन के 12 कमरों में अस्थाई तौर पर केंद्रीय विद्यालय के कार्यालय और कक्षाओं का संचालन होगा।
विज्ञापन


एक जुलाई से केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में कक्षा छह में प्रवेश देने की तैयारी है। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। सैनिक स्कूल के बाद मैनपुरी में केंद्रीय विद्यालय का संचालन भी जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौनेर में होगा भवन का निर्माण
केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए भी प्रशासन ने जमीन का चिह्नांकन कर लिया है। विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत नौनेर में केंद्रीय विद्यालय के लिए पांच से छह एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गई है। इस जमीन के समतलीकरण और झाड़ी कटाई का काम अभी चल रहा है। जल्द ही यहां भवन निर्माण शुरू हो जाएगा।


पर्यटन मंत्री की पहल पर मिली थी मंजूरी
जिले के लोग भाजपा सरकार से केंद्रीय विद्यालय की मांग लंबे समय से करते आए हैं। बीते वर्ष इसके लिए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने केंद्र सरकार के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन को पत्र भेजे थे। केंद्र सरकार ने पर्यटन मंत्री के पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए संस्तुति की थी। इसके बाद 25 जनवरी को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी इसके लिए लिखित में मंजूरी दे दी।



जिले में एक और बड़ी उपलब्धि केंद्रीय विद्यालय के रूप में जुड़ने जा रही है। एक जुलाई से राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही नौनेर में नए भवन का निर्माण भी होगा। मैनपुरी के विकास में ये केवल शुरुआत है, इसे और आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। - जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री उप्र सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed