{"_id":"62ebf62fde061d1f3f594d29","slug":"keep-the-idols-and-stones-safe-in-the-police-station-mainpuri-news-agr542429722","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर निकलने के बाद अधिकारियों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर निकलने के बाद अधिकारियों का डेरा
विज्ञापन
बिछवां। कुरावली रोड स्थित करीमगंज स्थित टीले से निकली मूर्तियां व पत्थरों को ग्रामीणों ने एक जगह एकत्र किया। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार शाम एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा ने करीमगंज पहुंचकर मूर्तियों को संग्रहित कर थाने के मालखाने में सुरक्षित रखवाया है।
गमा देवी मंदिर से तहसीलदार के साथ पहुंची टीम ने गिनती कराने के बाद मूर्तियों को सरकारी गाड़ी से थाने में लाकर माल खाने में रखवाया। उप जिलाधिकारी ने मालखाने को खुलवाकर मूर्तियों व पत्थरों की बारीकी से जांच कराने के बाद उनकी गिनती करवाई। लोग मूर्तियों को हटाने को पुजारी की राय मान रहे हैं। उनका कहना है कि लोग मंदिर पर पूजा करते थे। शादी से पहले तेल चढ़ने की रस्म भी यहीं होती थी। मूर्ति उठने के बाद मंदिर सूना हो गया है। मंदिर पर दूसरे दिन झाड़ू भी नहीं लगी है। लोग मूर्तियां वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं लोग नई मूर्ति लाकर गमा देवी के मंदिर पर पूजन का कार्य शुरू करेंगे।
पुरातत्व विभाग की टीम करेगी जांच
एक अधिकारी ने बताया कि 15 अगस्त के करीब पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंचेगी। उसके बाद टीले का निरीक्षण करेगी। थाने में रखी मूर्तियों का भी अवलोकन होगा। जो मूर्ति प्राचीन काल की नहीं होगी उसे गांव के पुजारी को वापस किया जाएगा।