{"_id":"5f566fc88ebc3e54d2345543","slug":"kcc-mainpuri-news-agr45818944","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए नैगवां के ग्रामीणों ने सोमवार को थाने के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक और दलाल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव नैगवां निवासी नरेश ने करीब एक वर्ष पूर्व चितायन स्थित बैंक से दो लाख रुपये की केसीसी कराई थी। उसका आरोप है कि गांव डांडेहार निवासी दलाल के माध्यम से केसीसी कराई थी, लेकिन बैंक में कैश न होने की बात कहते हुए उसे सिर्फ 75 हजार रुपये ही दिए गए थे। अभी तक उसे बाकी के 1.25 लाख रुपये नहीं मिल सके हैं। आरोप लगाया कि दलाल ने अभी गांव के कई लोगों के नाम पर खुद ही लोन निकाल लिया है।
जब बैंक से नोटिस आता है। तब लोगों को जानकारी हो पाती है। सोमवार को थाने में शिकायत करने पहुंचे नरेश व अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक की मिली भगत से लोन के नाम पर ठगी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जयराज सिंह, प्रमोद, किरन, हरिशचंद्र, पूजा देवी, सुनीता देवी, छोटे आदि ने दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शाखा प्रबंधक का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।