फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Katheriya will the command of UP BJP!

कठेरिया को मिलेगी यूपी भाजपा की कमान!

Tue, 10 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 10 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
Katheriya will the command of UP BJP!
बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। भाजपा के प्रदेश संगठन में जल्द ही फेरबदल की चर्चाओं के साथ एक नई शिगूफा छोड़ा जा रहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में दलित कार्ड खेलेगी और प्रदेश की कमान राष्ट्रीय महासचिव और केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया को दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम से सोशल मीडिया पर इस तरह के  संदेश चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि संघ प्रमुख के आरक्षण वाले बयान की वजह से भाजपा से बिहार का दलित वोट बैंक छिटक गया, नतीजतन वहां करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में पार्टी अब फूूंक-फूंककर कदम रखेगी। यहां दलितों अगुवाई बसपा करती है।
विज्ञापन

ऐसे में भाजपा उत्तर प्रदेश में दलित चेहरे को आगे करेगी। इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया सबसे मुफीद माने जा रहे हैं। संघ से जुड़े रहे कठेरिया आगरा जिला संगठन में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष का दायित्व भी संभाला है। लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में तो उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को करीब तीन लाख वोटों से हराया था। इस संबंध में रामशंकर कठेरिया का कहना है कि पार्टी की ओर से मिलने हर जिम्मेदारी उन्हें सहर्ष स्वीकार है लेकिन अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर यह कहां से चल रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed