फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Katha increases culture and morality in the society, Katha Vyas gave the message in Shrimad Bhagwat Katha at Pancheshwar Mahadev Temple.

Agra News: कथा से समाज में बढ़ता है संस्कार और सदाचार, पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने दिए संदेश

Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Katha increases culture and morality in the society, Katha Vyas gave the message in Shrimad Bhagwat Katha at Pancheshwar Mahadev Temple.
मऊ रोड, खंदारी बायपास चौराहा स्थित कालिंदीपुरम कॉलोनी के पंचेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्रीम - फोटो : मोनिका कुमारी
आगरा। मऊ रोड, खंदारी बाईपास चौराहा स्थित कालिंदीपुरम कॉलोनी के पंचेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। बृहस्पतिवार को चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से आए कथा स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और नंदोत्सव का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सदाचार और करुणा के विकास का आधार है। वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए बताया कहा कि विनम्रता ही मनुष्य का वास्तविक वैभव है, अहंकार का अंत निश्चित है। उन्होंने विकास की परिभाषा को अध्यात्म से जोड़ा। कहा कि सच्चा विकास वहीं होता है, जहां भगवान की कथा होती है। कथा में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग आया, पूरा पंडाल में जय-जयकार होने लगी। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए। भजनों पर नृत्य कर नंदोत्सव मनाया। इस दौरान मुख्य यजमान मनीष अग्रवाल रावी, शिवानी अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नीता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, जगमोहन गौतम, विनोद यादव और पार्षद ललित गौतम आदि ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed