फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news cyber crime fake kidnaping

Agra News: हम पुलिस वाले बोल रहे हैं, तुम्हारा लडक़ा हमारे पास है 20 हजार रुपये दो...

Wed, 31 Jan 2024 01:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
kasjang news cyber crime fake kidnaping
कासगंज। साइबर क्राइम के नए-नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दोपहर के समय सेंट जोसेफ स्कूल के एक छात्र के परिजन को कॉल आया कि हम पुलिस वाले बोल रहे हैं। तुम्हारा बेटा हमारे पास है 20 हजार रुपये दो तभी छोड़ेंगे। उसके बाद फोन कट गया। परिवार के लोग फोन कॉल के साथ ही परेशान हो गए और घर में अफरातफरी का माहौल बन गया। बच्चे के पिता ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी।कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने जिस मोबाइल से कॉल आई उसकी लोकेशन देखी। यह लोकेशन झारखंड इलाके की पाई गई। परिजन और पुलिस स्कूल पहुंचे तो बच्चा स्कूल में मिला। बच्चे को देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी का एक नया तरीका निकला है। बताया गया कि मोबाइल पर ही पैसे मांगे गए थे। जबकि यह कॉल पूरी तरह से फर्जी थी। बच्चा स्कूल में पूरी तरह सुरक्षित था। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed