{"_id":"6886f97d248f21d4b50e1593","slug":"kashmiri-market-s-gold-trader-s-trust-won-artisan-disappeared-with-gold-worth-rs-1-07-crore-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वासघात: कश्मीरी बाजार के सोना कारोबारी का जीता भरोसा, 1.07 करोड़ का सोना लेकर गायब हुआ कारीगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासघात: कश्मीरी बाजार के सोना कारोबारी का जीता भरोसा, 1.07 करोड़ का सोना लेकर गायब हुआ कारीगर
Mon, 28 Jul 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:45 AM IST
सार
सोना कारोबारी का भरोसा जीतकर कारीगर ने बड़ा कांड कर दिया। कारीगर एक किलो 70 ग्राम सोना लेकर गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोना- चांदी
- फोटो : PTI
विस्तार
आगरा के कश्मीरी बाजार (कोतवाली) में गलाई के कारखाने से कारीगर 1.07 करोड़ (एक किलो 70 ग्राम) का सोना लेकर गायब हो गया। कारखाना संचालक ने कारीगर की तलाश महाराष्ट्र तक की, मगर पता नहीं चल सका। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार से शिकायत की। उनके आदेश पर थाने में केस दर्ज किया गया है। कारीगर की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
कुजड़े वाली गली, कश्मीरी बाजार में छोटी-छोटी बंबई के नाम से महाराष्ट्र निवासी राजाराम मोरे का सोना की गलाई का कारखाना है। वह मजदूरी पर सोने की गलाई करते हैं। उनके साथ सभी कारीगर महाराष्ट्र के ही हैं। आठ जून से कारखाने में सांगली, महाराष्ट्र निवासी सूरज आनंदा भी काम कर रहा था। 21 जून को उनके पास श्री ज्वैलर्स से एक किलो 70 ग्राम सोना गलाई के लिए भेजा गया था। इस सोने को गलाई के बाद तिजोरी में रख दिया था।
कारखाना संचालक ने बताया कि सोना सराफ तक पहुंचाने के लिए सूरज को दिया था। मगर वह सोना देने नहीं पहुंचा। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसके घर पर लोगों को भेजा लेकिन वह नहीं मिला। परिवार वालों ने उसके बारे में कुछ नहीं बताया। इस पर उन्होंने तहरीर दी। सोने की कीमत एक करोड़ से अधिक है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
पहले भी कारीगर ले जा चुके हैं सोना-चांदी
यह कोई पहला मामला नहीं हैं। कोतवाली क्षेत्र में बाहर के कई कारीगर काम करते हैं। कई बार चांदी और सोना ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पीड़ित सराफ मुकदमे भी दर्ज कराते रहे हैं।